Wednesday, July 10, 2013

भजन करूँ प्रभु यीशु नाम, भजन करूँ प्रभु यीशु नाम

भजन करूँ प्रभु यीशु नाम
भजन करूँ प्रभु यीशु नाम
नमन करूँ प्रभु यीशु नाम,
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...
 
राह प्रभु हम को ना दिखाए
भटक फिरत जग में निरुपाय - २
जय परमेश्वर यीशु नाम
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...
 
पाप करम हम को हैं सताएं,
कोई ना जग में सत्य दिखाए - २
जय सत्येश्वर यीशु नाम
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...
 
आँख से हमको कुछ ना दखाए
ज्योत जगत प्रभु यीशु आये - २
जय सर्वेश्वर यीशु नाम
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...
 
भूख मिटाए प्यास बुझाए,
शान्ति दिलाने प्रभुजी आये -२
जय जगतेश्वर यीशु नाम
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...

प्रेत दुष्ट सब ही डर जाएँ,
यीशु नाम सुन सब झुक जाएँ - २
जय पवित्रेश्वर यीशु नाम
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...
 
क्रूस उठाये, रक्त बहाए,
मौत हरे दुख-दर्द मिटाए - २
जय मुक्तेश्वर यीशु नाम
पाप हरे प्रभु यीशु नाम...